पणजी| गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को निर्मला सीतारमण को देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी।
पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर ने निर्मला सीतारमण के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ट्वीट कर कहा, “देश की अगली और पहली महिला रक्षा मंत्री बनने पर निर्मला सीतारमण जी को बधाई।”
मनोहर पर्रिकर मोदी सरकार में 2014 से 2017 के बीच रक्षा मंत्री रहे। इस साल गोवा विधानसभा चुनाव के बाद उनकी गोवा राजनीति में वापसी हुई। इसके बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था।
दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा