मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा की आगामी प्रोडक्शन वेंचर ‘सरवन’ के निर्देशक करन गुलियानी ने कहा कि वह अपनी किसी फिल्म में प्रियंका को निर्देशित करना चाहते हैं।
गुलियानी ने कहा, “मैं हिंदी फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैं अपनी फिल्म की पटकथा लेकर प्रियंका चोपड़ा के कार्यालय पहुंचा। इसे मैं उनके साथ बनाना चाहता था। हालांकि, फिल्म की कहानी उनकी टीम को पसंद आई, लेकिन ‘क्वांटिको’ की शूटिंग की वजह से प्रियंका यहां मौजूद नहीं थीं।”
उन्होंने बताया, “प्रियंका की टीम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं इंतजार कर सकता हूं। चर्चा के दौरान इस पंजाबी फिल्मा का जिक्र उठा। उनकी टीम ने उनकी मां मधु चोपड़ा को बुलाया। जब मैंने उन्हें फिल्म के विषय में बताया तो उन्होंने तुरंत कहा कि हम यह फिल्म करेंगे। इसके बाद, जब प्रियंका भारत आईं तो उन्हें यह कहानी बहुत पसंद आई।”
गुलियानी ने कहा कि वह प्रियंका को किसी फिल्म में निर्देशित करना चाहते हैं।
‘सरवन’ के साथ मधु ने भी अपने होम बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा है।
यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें अमरिंदर गिल, सिमी चहल, रंजीत बावा, सरदार सोही और बिन्नू ढिल्लो जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’