नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनका कोविड-19 परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सरोज खान 71 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्हें सब प्यार से मास्टर जी कह कर बुलाते थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी