रियो डी जनेरियो : ब्राजील फुटबाल टीम के कोच टीटे ने कहा कि उन्होंने इसी साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए अपने संभावित 11 खिलाड़ी चुन लिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बा्रजील के 56 वर्षीय कोच ने कहा कि इसके बावजूद विश्व के लिए उनकी टीम में 23 में से आठ स्थान खाली हैं।
चोटिल खिलाड़ियों को छोड़कर शुरुआती 11 में तीन फारवर्ड गेब्रियल जेसुस, नेमार और फिलिप कॉटिन्हो होंगे। मिडफील्ड में रेनाटो ऑगस्तो, पॉलिन्हो और कैसीमेरो को जगह मिली है जबकि मार्सेलो, मार्किन्होस, मिरांडा और डैनियल आल्वेस चार डिफेंडर होंगे। एलिसन टीम के गोलकीपर होंगे।
इनके अलावा फर्नांडिन्हो, विलियन, थियागो सिल्वा और रॉबटरे फिरमिनो की टीम में जगह पक्की है।
टीटे ने कहा, “यह सूची लगभग आधी पूरी हो गई है और आधी बची हुई है।”
उन्होंने कहा, “यह उन खिलाड़ियों लिए पक्की है जो लगातार अपने क्लब और राष्ट्रीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।”
अंतिम आठ स्थानों के लिए एडरसन, राुिफन्हा, एलेक्स सांड्रो, डगलस कोस्टा, फिलिप लुईस और आर्थर के बीच कड़ी टक्कर है।
फीफा विश्व कप 14 जून से 15 जुलाई के बीच रूस में होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया