नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला है । उन्होंने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने “संस्थागत झूठ” बोले हैं, जिसकी “भारत को कीमत चुकानी पड़ेगी”। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, “भाजपा ने तीन मामलों को लेकर झूठ को संस्थागत रूप दिया है – कोविद -19 परीक्षण प्रतिबंधित करके और मौतों की गलत संख्या बताकर, जीडीपी को लेकर एक नई गणना पद्धति का उपयोग करके और चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा-धमका कर। जल्द ही यह भ्रम टूट जाएगा और भारत इसकी कीमत चुकाएगा।”
इससे पहले उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि 10 अगस्त तक भारत कोरोनावायरस मामलों में दो मिलियन यानि कि 20 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा। उन्होंने 10 लाख मामले दर्ज होने को लेकर सरकार को उचित कदम उठाने की सलाह भी दी थी।
शनिवार को राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ एलएसी पर हुए हिंसक संघर्ष पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार की कायराना हरकतों की वजह से भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा