नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। हालांकि, इससे जान एवं माल की हानि नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में भूकंप के झटके सुबह 4.25 बजे महसूस किए गए जो लगभग एक मिनट तक रहे।
Earthquake of Magnitude:5.0, Occurred on:02-06-2017, 04:25:56 IST, Lat:28.8 N & Long: 76.7 E, Depth: 22 Km, Region:Rohtak, Haryana pic.twitter.com/8sAAPPZTWn
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 1, 2017
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबकि, भूकंप का केंद्र हरियाणा का गौहाना रहा।
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार के रहने वाले मोहम्मद उस्मान ने आईएएनएस को बताया, “हम मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे कि तभी भूकंप के झटके महसूस किए। सभी तुरंत बाहर भागे।”
आईटी पेशेवर आकाश भार्गव भी भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर भागे। उन्होंने अपने पड़ोसियों को इस बारे में बताया।
भूकंप का दूसरा झटका सुबह 8.13 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान