मुंबई| करीब दो दशकों से भारतीय मनोरंजन उद्योग से जुड़े अभिनेता गोविंद नामदेव ने मुंबई में भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालात के मद्देनजर शहर की सड़कों पर भीख मांगने वालों को सहायता के तौर पर भोजन, छाते और रेनकोट दिए।
गोविंद ने अपने बयान में कहा, “मंगलवार शाम मेरी कार ट्रैफिक जाम में फंस गई थी, फिर मैंने सिग्नल के पास बच्चों को देखा जो आसपास भरे पानी से परेशान थे। वहां कई छोटी लड़कियां बच्चों के साथ थीं, जिनकी उम्र महज पांच-छह महीने थी। उनकी माएं उन्हें कपड़ों और फटे छातों के जरिए बारिश में भीगने से बचाने की कोशिश कर रही थीं।”
‘शोला और शबनम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने कहा, “उन्हें इस हालत में देखकर मुझे दुख हुआ। मैं अपनी कार से बाहर निकला और अपने ड्राइवर से उन लोगों के लिए पास की दुकान से थोड़ा दूध और वड़ा पाव लाने के लिए कहा। मैंने उन लोगों के लिए कुछ छतरियां और रेनकोट भी खरीदी।”
गोविंद ने सरकार और अन्य लोगों से गरीबों की सहायता करने की अपील भी की।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़