नई दिल्ली| दुनियाभर में अपने ‘बंद गला’ पोशाक के लिए मशहूर दिग्गज डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ अपने 2017-2018 इवनिंग वेयर परिधान संग्रह को पेश करने के लिए तैयार हैं। इस संग्रह को पहनकर अभिनेत्री करीना रैंप वॉक करेंगी।
सैफ अली खान और करीना की शादी के दौरान उनके कपड़े डिजाइन करने वाले डिजाइनर अगले महीने दुबई में रॉयल ब्राइडल कूट्योर में अपना नया परिधान संग्रह पेश करेंगे।
संग्रह में महिलाओं के लिए उम्दा कपड़ों से तैयार बेहतरीन जोधपुरी बंदगला की छाप देखने को मलेगी।
राठौड़ ने अपने बयान में कहा, “हमारे नए बंदगला संग्रह के सार को करीना कपूर की ऊर्जा, खबूसूरती और नजाकत दर्शाती है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज