लॉस एंजेलिस| गायिका लेडी गागा बेहद दर्द व तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं।
उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से ब्राजील में ‘रॉक इन रियो’ म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुति देने में असमर्थ हैं।
वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, गागा ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को यह सूचना दी।
उन्होंने ट्वीट किया, “ब्राजील..मैं इस बात से टूट सी गई हूं कि मैं रॉक इन रियो में शामिल होने के लिए स्वस्थ हालत में नहीं हूं। मैं आपके लिए सबकुछ करूंगी, लेकिन फिलहाल मुझे अपने शरीर की देखभाल करनी है। मैं आपसे अनुग्रह और मुझे समझने की कोशिश करने का आग्रह करती हूं और वादा करती हूं कि मैं वापस आऊंगी और आपके लिए प्रस्तुति भी दूंगी।”
गायिका ने आगे कहा, “मैं अस्पताल ले जाई गईं और यह साधारण कूल्हे का दर्द नहीं है। मैं बहुत ज्यादा दर्द में हूं। मैं सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हूं।”
गागा ने फाइब्रोमियाल्जा के कारण होने वाले अपने पुराने दर्द और आगामी नेटफ्लिक्स के आगामी डॉक्युमेंट्री ‘गागा : फाइव फुट टू’ का भी जिक्र किया।
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में बीमारी के चलते मॉन्ट्रियल में उन्होंने एक संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया था।
हालांकि, अभिनेत्री पिछले हफ्ते टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘गागा : फाइव फुट टू’ के प्रीमियर में शामिल हुई थीं और उन्होंने प्रस्तुति भी दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।