मुंबई : 500 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ को उत्तर प्रदेश में फिल्माया जाएगा। ऐसे में मधु मंतेना की फिल्म के निर्माताओं ने उत्तर प्रदेश (उप्र) सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। उप्र निवेशक सम्मेलन 2018 में आज इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है।
इस समारोह को फिल्म निर्माता मधु मंतेना ने संबोधित किया, जिन्होंने 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ बनाने का विचार साझा किया है।
परियोजना के बारे में मधु ने कहा कि वह नवीनतम तकनीक और विजुअल इफेक्ट के साथ, भारतीय पौराणिक कथा को एक बार फिर से सभी पीढ़ियों से वाकिफ करवाना चाहते हैं।
रामायण को अलु अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु द्वारा निर्मित किया जाएगा, जो 500 करोड़ रुपये की लागत में बनने वाली भारत की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पहली बार एक साथ सहयोग कर रहे हैं।
फिल्म को 3डी में शूट किया जाएगा, जो तीन हिस्से में रिलीज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में फिल्माए जाने वाली यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’