विएना: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंध सभी के लिए हानिकारक हैं और यह सभी के हित में है कि इन्हें हटाया जाए।
बीबीसी के मुताबिक, पुतिन ने आस्ट्रिया में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका और ईयू के प्रतिबंधों के बावजूद रूस की विकास दर स्थाई रही है।
गौरतलब है कि रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन को क्रीमिया से अलग करने के बाद सबसे पहले प्रतिबंध लगाए थे।
आस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि उनका देश रूस और पश्चिम के बीच एक पुल की तरह काम करना चाहता है।
–आईएएनएस
और भी हैं
अगर भारत पीछे हटेगा तो हम भी तनाव खत्म कर देंगे : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित
पाकिस्तान में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल