विएना: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंध सभी के लिए हानिकारक हैं और यह सभी के हित में है कि इन्हें हटाया जाए।
बीबीसी के मुताबिक, पुतिन ने आस्ट्रिया में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका और ईयू के प्रतिबंधों के बावजूद रूस की विकास दर स्थाई रही है।
गौरतलब है कि रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन को क्रीमिया से अलग करने के बाद सबसे पहले प्रतिबंध लगाए थे।
आस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि उनका देश रूस और पश्चिम के बीच एक पुल की तरह काम करना चाहता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर