न्यूयॉर्क : दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक रोमांचक परियोजना की शूटिग के लिए लंदन से न्यूयॉर्क जा रहे हैं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “न्यूयॉर्क जाने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के रास्ते पर। एक रोमांचक परियोजना की शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं। जय हो। कृपया मुझे प्यार और शुभकामनाएं दें।”
अनुपम ने हालांकि, अपनी इस रोमांचक परियोजना के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया।
अनुपम ने जनवरी में मालिबू में अपनी 512वीं फिल्म ‘सिंह इन द रेन’ की शूटिंग की थी। आगामी फिल्म इंद्रानी पाल-चौधरी द्वारा निर्देशित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज