चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने फिल्म ‘2.0’ का टीजर लीक होने की घटना की निंदा की और इसे ‘निर्दयी कृत्य’ बताया। रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन अभिनीत ‘2.0’ का टीजर शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर लीक हो गया और देखते ही देखते वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया।
सौंदर्या ने ट्वीट कर अपनी निराशा और गुस्से को जाहिर किया।
उन्होंने लिखा, “आधिकारिक रिलीज से पहले कंटेंट को ऑनलाइन लीक कर देना बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए या इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। यह महज कुछ सेकेंड के रोमांच के लिए निर्माताओं की कड़ी मेहनत, कोशिशों और भावनाओं को नजरअंदाज करने वाला निर्दयी कृत्य है। शर्म करो, पायरेसी बंद करो, डिजिटल माध्यम का गलत इस्तेमाल करना बंद करो।”
फिल्म ‘2.0’ से अक्षय तमिल सिनेमा में आगाज कर रहे हैं और पहली बार रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी हैं।
शंकर निर्देशित यह फिल्म साल 2010 में आई ‘एंथिरन’ (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी काम किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।