मुंबई| लोकप्रिय गायक शान ने अपना मोबाइल एप्लिकेशन शनिवार को लॉन्च किया और कहा कि यह प्रशंसकों के करीब पहुंचने में मदद करेगा। ‘दीवानगी दीवानगी’ गीत से हिट हुए इस गायक ने न्यूयॉर्क-आधारित तकनीकी फर्म एस्केप एक्स के सहयोग से यह एप लॉन्च किया।
शान ने एक ई-मेल के द्वारा आईएएनएस को बताया, “जीवन के इस पड़ाव पर, मैं मजे करना चाहता हूं, मैं अपने संगीत के साथ प्रयोग करना चाहता हूं। अपने दर्शकों की सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए मैंने यह ऐप लॉन्च किया है।”
44 वर्षीय शान ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की थी। 1990 के दशक में वह अपनी बहन सागरिका के साथ चर्चा में आए। उन्होंने ‘जब से तेरे नैना’ और ‘चांद सिफारिश’ जैसे गानों से संगीत जगत में अपनी जगह बनाई।
यह ऐप शान के प्रशंसकों को उनके सोशल मीडिया हैंडल्स तक पहुंचाएगा जिसके द्वारा उनके प्रश्ांसक उनसे सीधा जुड़ सकते हैं। इस एप के जरिये उनके फैन्स उनको अपनी प्रतिभा भी दिखा पाएंगे।
एस्केप एक्स के सीईओ सेप्ही शेपीरा ने कहा, “हम शान जैसे कलाकार और मनोरंजन के साथ जुड़कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जैसे उन्होंने ‘वॉइस इंडिया’ के पहले दो सीजन जीते, वैसे ही वह इस मोबाइल एप्लिकेशन को भी एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।