मुंबई| भारत व चीन में रिकॉर्ड बनाने वाली बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की खेल आधारित फिल्म ‘दंगल’ हांगकांग में भी अच्छी कमाई कर रही है।
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 24 अगस्त को हांगकांग में रिलीज हुई।
फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 85,000 डॉलर की कमाई की और तेजी से वृद्धि करते हुए इसने शुक्रवार को 109,000 डॉलर, शनिवार को 215,000 डॉलर और रविवार को भी 215,000 डॉलर की कमाई की। इस आधार पर फिल्म की अब तक की कुल कमाई 702,000 डॉलर हो चुकी है।
डिज्नी इंडिया, स्टूडियोज उपाध्यक्ष अमृता पांडे ने एक बयान में कहा, “दंगल हमारे लिए बहुत ही खास फिल्म है। हमें विश्वास है कि इसकी कहानी सीमा पार भी दिलों को जीतना जारी रखेगी।”
उन्होंने कहा, “यह शानदार है कि भारत में रिलीज होने के नौ महीने बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर हावी है। यह हमारे विश्वास को पुनस्र्थापित करती है कि एक अच्छी कहानी अगर अच्छे से बनाई जाती है तो वह हर देश व समुदाय से जुड़ सकती है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’