नई दिल्ली: ऑटम-विंटर कलेक्शन के लिए अंजू मोदी, निदा महमूद सहित छह डिजाइनरों ने फ्लूड फैब्रिक का चयन किया। अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडडब्लू) के ऑटम-विंटर 2018 शो में शुक्रवार को अंजू मोदी के कलेक्शन ने सुर्खियां बटोरी।
यहां इन छह डिजाइनरों के कलेक्शन को पेश किया गया।
डिजाइनर ने प्रकृति को आधार बनाकर हेयर एक्सेसरीज के रूप में चोपस्टिक्स का इस्तेमाल किया।
अंजू मोदी ने शो के बाद कहा, “मेरे कलेक्शन का नाम ‘मिस्ट्री फोरेस्ट’ है। चोपस्टिक्स लकड़ी से बनती है, इसलिए मैंने इसे शो में इन्हें इस्तेमाल करने के बारे में सोचा।”
डिजाइनर ईशा अमीन ने ‘अनटेम्ड डेजर्ट’ नाम से कलेक्शन पेश किया।
उनका कलेक्शन रहस्यमयी, स्वतंत्र और सशक्त महिलाओं को समर्पित था।
डिजाइनर श्रुति संचेती ने रूस की लोक कथाओं के जरिए अपने कलेक्शन को पेश किया।
गौरव जय गुप्ता ने ‘अपसाइड डाउन’ के नाम से अपना कलेक्शन पेश किया।
–आईएएनएस
और भी हैं
भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
जीआईएस 2025 में आतिथ्य का नया आयाम : भोपाल में पहली बार टेंट सिटी
500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: मनोहर लाल