मुंबई : अपनी अगली फिल्म ‘केसरी’ के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने अफगानिस्तान के बच्चों के एक समूह के साथ शूटिंग की है। अक्षय ने गुरुवार को शूटिंग स्थल का खुलासा किए बिना ट्वीट किया, “मासूम मुस्कुराहटें आज सेट पर छाई हुई हैं। सारगढ़ी के युद्ध पर आधारित ‘केसरी’ में अफगान बच्चों का किरदार निभा रहे इन प्यारे बच्चों के साथ शूटिंग की।”
अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए अक्षय फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ जुड़े हैं।
अक्षय ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह बच्चों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह सिर पर केसरिया रंग की पगड़ी बांधे और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पैडमैन’ में अपने किरदार के लिए दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी है।
फिल्म ‘केसरी’ में परिणीति चोपड़ा भी हैं। यह फिल्म 2019 में होली के मौके पर रिलीज होने की संभावना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़