मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू की इस साल चार फिल्में रिलीज होंगी। उन्हें व्यस्त रहना बहुत रास आ रहा है। इस साल रिलीज होने वाली तापसी की चार फिल्में ‘रनिंग शादी’, ‘नाम शबाना’, ‘गाजी अटैक’ और ‘जुड़वा-2’ है।
इस सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘रनिंग शादी’ की खास स्क्रीनिंग में शामिल हुईं तापसी ने कहा, “खुद के लिए अच्छी फिल्में हासिल कर पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए, मैं अपनी सभी फिल्मों के लिए बेहद उत्साहित हूं।”
‘रनिंग शादी’ के जरिए अमित रॉय बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें तापसी के अलावा अमित साध भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के बारे में तापसी ने कहा, “मैं इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं। ‘रनिंग शादी’ मेरे लिए बेहद खास है और इस फिल्म के कारण मुझे ‘पिंक’ में काम करने का मौका मिला। मुझे इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।”
‘गाजी अटैक’ में तापसी को राणा दग्गुबाती के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1971 में पीएनएस-गाजी के रहस्यमयी रूप से गायब होने की कहानी है।
इसके अलावा, तापसी की ‘नाम शबाना’ रोमांचक फिल्म है, वहीं ‘जुड़वां-2’ में उन्हें वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।