नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) को कुछ समय बाद एक नया टर्मिनल टी-3 मिलेगा।
हवाईअड्डे के विस्तार की योजना का खुलासा यहां मंगलवार को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा की गई। यह आईजीआई हवाईअड्डे का संचालक है।
डीआईएएल के अनुसार, टर्मिनल-1 डी और टर्मिनल-1 सी को मिलाया जाएगा, ताकि प्रतिवर्ष इसमें चार करोड़ यात्री समायोजित हो सकें।
डीआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आई. प्रभाकरन राव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इन दोनों टर्मिनलों को मिलाकर एक टर्मिनल टी-3 का निर्माण किया जा रहा है।”
इस विस्तार के तहत एक नई इमारत का निर्माण होगा, जिसमें 22 एयरोब्रिज और 15 बसें होंगी।
टर्मिनल-1 डी में प्रतिवर्ष दो करोड़ यात्री समायोजित हो सकते हैं। 2016-17 में कुल 2.4 करोड़ यात्री इसमें समायोजित हुए। इस टर्मिनल को कम इंडिगो, गो एयर और स्पाइसजेट की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
डीआईएएल ने पिछले साल नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ परामर्श कर अपनी विस्तार योजना को अंतिम रूप दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार