नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया।
अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1979 बैच के अधिकारी वर्मा को 19 जनवरी को सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था।
उन्हें अनिल सिन्हा के दो दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के लगभग डेढ़ महीने बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्मा दो सालों तक इस पद बने रहेंगे।
वर्मा ने 24 दिसंबर, 1979 को दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण के तहत) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 11 महीने दिल्ली पुलिस प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार