कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इराक के मोसुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा 2014 में अपहृत 39 भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। ममता ने ट्वीट किया, “मोसुल से आई बहुत दुखद खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं हैं। हमारे विचार और दुआएं उनके साथ हैं।”
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को राज्यसभा में इस्लामिक स्टेट द्वारा इराक के मोसुल से साल 2014 में अपहृत 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि की।
स्वराज ने कहा कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह शवों को भारत लाएंगे।
उन्होंने बताया कि उच्च क्षमता वाले रडार से शवों का पता चला जिसके बाद उन्हें सामूहिक कब्रों से निकाला गया।
डीएनए परीक्षण के बाद उनकी पहचान हुई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि