बेंगलुरू: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) की नेता वी.के.शशिकला अपने पति एम.नटराजन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार अपराह्न् तमिलनाडु के तंजावुर के लिए रवाना हो गईं। वह 15 दिनों के पैरोल पर हैं। बेंगलुरू केंद्रीय कारागार के मुख्य अधीक्षक एम.सोमशेखर ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें 15 दिनों की पैरोल दी गई है। इस अवधि के दौरान उन्हें सिर्फ तंजावुर जाने और किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं।”
नटराजन (74) का मंगलवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें छाती में संक्रमण के बाद 16 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तब से वेंटिलेटर पर थे।
उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई से लगभग 350 किलोमीटर दूर तंजावुर जिले में उनके पैतृक गांव ले जाया गया है।
शशिकला (60) निजी कार से केंद्रीय कारागार से रवाना हुईं। वह पति के निधन की खबर सुनकर जेल में बदहवास होकर गिर गई थीं।
नटराजन के निधन के बाद जेल विभाग ने उन्हें पैरोल दे दी, जबकि एक सप्ताह पहले ही उनकी पैरोल की याचिका खारिज हो गई थी।
शशिकला को इससे पहले छह-12 अक्टूबर तक पांच दिनों की पैरोल दी गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान