✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Guwahati: BJP spokesperson Sambit Patra addresses a press conference in Guwahati, on May 22, 2015. (Photo: IANS)

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदतर : भाजपा

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन के दौरान पिछले कुछ वर्षो में कानून एवं व्यवस्था बदतर हुई है और अब पुलिस भी गुंडों से सुरक्षित नहीं है।

 

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उप्र में हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था बदतर हालात में हैं, पर दोनों ‘शहजादे’ (अखिलेश यादव व राहुल) बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में अपराध के आधिकारिक आंकड़े भी चिंताजनक हैं। राज्य में प्रतिदिन औसतन 24 दुष्कर्म और 13 हत्याएं होती हैं। लेकिन दोनों शहजादे पूरी तरह बेफिक्र हैं।”

 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया है और अखिलेश तथा राहुल राज्य में साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

 

पात्रा ने कहा, “पिछली रात ही मेरठ में लूटपाट का विरोध कर रहे अभिषेक नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले इलाहाबाद में डॉक्टर ए.के. बंसल की उनके अस्पताल के भीतर हत्या कर दी गई थी। टप्पल में लूट के वक्त अखिलेश यादव अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर रहे थे।”

 

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ में पदयात्रा के दौरान शुक्रवार को इन मुद्दों को उठाया।

 

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? जवाहर बाग घटना में हमने देखा कि यहां तक कि पुलिकर्मी भी गुंडों से सुरक्षित नहीं हैं।”

(आईएएनएस)

About Author