नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली, शांति व समझ स्थापित करने लिए पाकिस्तान को जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और देश में सक्रिय आतंकी संगठनों को नष्ट करना होगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने संसद के बाहर मीडिया से कहा, “डोजियर पाकिस्तान को दे दिए गए थे। अगर वे गंभीर होते तो हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करते। पाकिस्तान को यह समझना होगा कि यह देशहित से जुड़ा मामला है और उन्हें अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हाफिज सईद पर कार्रवाई करनी चाहिए।”
उन्होंने कहा, “इस मामले में पहले ही काफी देर हो चुकी है और लंबे समय तक इस मामले को टालते रहने से पाकिस्तान को ही नुकसान पहुंचेगा।”
शर्मा ने कहा कि विश्वास बहाल करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने लिए हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई बेहद जरूरी है। पाकिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले सभी आतंकवादी संगठनों और आतंकवादी गिरोहों को नष्ट किया जाना चाहिए।
भारत ने पहले भी पाकिस्तान से आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए कहा है और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर एक विश्वसनीय कार्रवाई की मांग भी की है, जो फिलहाल पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत लाहौर में अपने आवास में नजरबंदी किया गया है।
वहीं, पाकिस्तान ने बुधवार को हाफिज सईद की नजरबंदी के बाद अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक विश्वसनीय कार्रवाई की भारत की मांग को ठुकराते हुए कहा कि उसे कार्रवाई करने के लिए भारत के समर्थन व परामर्श की जरूरत नहीं है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान