शितिज सिंघल,
नई दिल्ली। जीएमआर ग्रुप ने आज घोषणा की कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली और राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद में 15 नवंबर, 2016 से 21 नवंबर, 2016 के मध्य रात तक कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 21 नवंबर, 2016 की मध्य रात्रि तक सभी हवाई अड्डों पर पार्किंग शुल्कों के संग्रह को स्थगित करने का निर्णय किया है। ऐसा यात्रियों की निर्बाध आवाजाही को सुगम बनाने के लिए किया गया है।
अस्थायी रूप से पार्किंग शुल्क को निलंबित करने का निर्णय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यात्रियों के लिए सुविधा के हित में कर लिया गया है।
दोनों हवाई अड्डे जीएमआर ग्रुप के संघ, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (DIAL) और GMR हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कर रहे हैं।

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ