मुंबई – अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग सप्ताह में 70 करोड़ पार का व्यापार कर लिया है। फिल्म के प्रतिनिधि के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़, दूसरे दिन 22.71 करोड़ और तीसरे दिन 27.91 करोड़ यानी कि कुल मिलाकर 70.83 करोड़ का व्यापार कर लिया है।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘कबीर सिंह’ तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है।
भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 जून को रिलीज हुई थी।
व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श के अनुसार, ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ‘सभी सिलिंडरों’ पर फायरिंग कर रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर