जम्मू,(आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि दोनों की हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के स्थानीय आतंकवादियों के रूप में पहचान की गई है।
पुलिस ने बताया, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान फ्रिसल के बासित अमीन भट और कुलगाम के साकिब अहमद लोन के रूप में की गई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।”
पुलिस ने कहा कि उनके पास से दो एके राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
दरअसल, पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी शुरू हुई।
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई है, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

और भी हैं
सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, रिहाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में करीब 1,000 लोग हिरासत में लिए गए
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान