चंदू मोंडेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कार्तिकेय—2’ रिलीज के बाद से आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को कड़ी टक्कर दे रही है। सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘कार्तिकेय—2’तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मंगलवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो आमिर खान की फिल्म से काफी ज्यादा है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म चौथे दिन 21.62 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है।
पीवीआर रिवोली सीपी दिल्ली में एक रेड कार्पेट प्रीमियर आयोजित किया गया था जहां निर्माता अभिषेक अग्रवाल और टीजी विश्व प्रसाद के साथ प्रमुख अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वर मौजूद थे।

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज