पणजी| गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस हरियाणा भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट की मौत की गहन जांच कर रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसका कारण हृदय गति रुकना प्रतीत होता है। सावंत ने कहा, “डीजीपी व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि यह कार्डियक अरेस्ट प्रतीत होता है, फिर भी हम पोस्टमार्टम करवाएंगे। जांच चल रही है।”
गोवा पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात फोगाट को बेचैनी महसूस हुई और उन्हें अगले (मंगलवार) सुबह करीब 8 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मंगलवार को गोवा मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पोस्टमॉर्टम करने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल नियुक्त करने के लिए लिखा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़