मुंबई| अभिनेता इरफान खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय दृश्यों की कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BUqc_E8DdAu/
इरफान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं।
https://www.instagram.com/p/BUqpTTDjegA/
पहली तस्वीर में इरफान और उनका दोस्त ‘शोले’ फिल्म के एक दृश्य का नकल करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इरफान और उनके दोस्त का अंदाज कुछ ऐसा है जैसे शोले में धर्मेद्र, अमिताभ बच्चन के कंधों पर बैठ कर सीटी और हारमोनियम बजा रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BUrJLSrDv6V/
इरफान ने तस्वीर के साथ लिखा, “शोले के पोस्टर से प्रभावित हमारी यह तस्वीर। फिल्मी प्रभाव।”
दूसरी तस्वीर में इरफान सुपरस्टार राजेश खन्ना के आइकॉनिक कपड़े में घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज