मुंबई| लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का मानना है कि डेनिम एक ऐसा कपड़ा है, जिसे पूरे साल पहना जा सकता है और अलग-अलग अंदाज अपनाकर इसमें और स्टाइलिश दिखा जा सकता है।
फैशन ब्रांड ‘ली’ की ब्रांड एंबेसडर जैकलीन ने किस कपड़े को डेनिम के साथ पहनकर स्टाइलिश दिखा जाए, इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :
* डेनिम के ट्रेंड के बारे में जैकलीन का कहना है कि यह फैशनेबल और स्मार्ट दिखता है और ऊंची हील की जूतियों और सैंडिल के साथ पहनने पर शरीर को सही आकार में दिखाने के साथ ही व्यक्तित्व को आकर्षक बनाता है।
* गर्मियों में सफेद टैंक टॉप के साथ डेनिम पहनें और साथ ही न्यूड हील्स पहने, जो आपको अलग लुक देगा।
* डेनिम हमेशा फैशन में रहता है और इसे पार्टी में भी पहना जा सकता है । इसे काले रंग के टैंक टॉप या स्पेगेटी टॉप और स्टलेटोज हील्स के पहना जा सकता है, जो आपकी खूबूसरती में चार चांद लगाएंगे।
* डेनिम शार्ट पैंट को आप सफेद स्नीकर और टैंक टॉप या ढीले शर्ट के साथ पहन सकती है, जो इन गर्मियों में आपको कूल लुक देंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़