लॉस एंजेलिस| रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां का कहना है कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान तस्वीरें खींचवाने का मलाल है, क्योंकि वह उस समय गाय की तरह मोटी दिखती थीं।
किम ने वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ को बताया, “मैं काश गर्भावस्था के दौरान अधिक तस्वीरें नहीं खिंचवाती। मैं उस समय गाय की तरह दिखती थी और मैं उस वक्त की तस्वीरों को देखना नहीं चाहती।”
किम ने कहा, “मुझे कहना चाहिए था कि सीने के ऊपर के भाग से मेरी तस्वीरें खींचो। मैं थोड़ी दूर से फोटो खिंचवाती, ताकि अपने पेट को एक दूरी से देख पाती तो यह अधिक मोटा नहीं लगता।”
किम ने तीसरे बच्चे की संभावना के बारे में कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमारा तीसरा बच्चा होगा।”
किम और उनके पति वेस्ट के दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी नॉर्थ और बेटा सेंट है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।