गुआटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
बीबीसी के मुताबिक, ग्वाटेमाला में रविवार को हुए ज्वालामुखी विस्फोट के बाद लापता लोगों की तलाश में सैनिक भी मदद कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेशनल कॉऑर्डिनेशन फॉर डिजास्टर रिडक्शन ऑफ ग्वाटेमाला (कॉनरेड) ने सोमवार को मृतकों की संख्या 33 से बढ़कर 62 हो गई। कई शवों को लावा के मलबे से बाहर निकालने के बाद यह इजाफा हुआ है।
कॉनरेड ने यह भी कहा कि अब तक 3,265 लोगों को बचाया गया है, 1,711 लोगों को अस्थाई पनागहगारों में आश्रय दिया गा है और इससे 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया