मुंबई| हास्य कलाकार व अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा को टीवी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन-2’ में अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने उन्हीं का मजाक बनाने के दौरान अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय पुरस्करा विजेता अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ के प्रचार के सिलसिले में अभिनेता शााहिद कपूर के साथ इस शो में शामिल हुईं।
शो में कोच के रूप में नजर आने वाले गायक सलीम मर्चेट और शान ने सुगंधा की खिंचाई शुरू कर दी और उनसे कंगना के सामने ही उनका (कंगना) मजाक उड़ाने के लिए कहा।
इस पर कंगना ने कहा, “मुझे उसे थप्पड़ मारने के ख्याल जैसा महसूस हुआ।”
सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि कंगना के हैरान करने वाले बयान के बाद उहापोह की स्थिति पैदा हो गई, जो निश्चित रूप से सुगंधा के लिए अजीब क्षण था, लेकिन उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और शूटिंग जारी रखी।
‘द वॉइस इंडिया सीजन-2’ का प्रसारण एंड टीवी पर होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज