नई दिल्ली। जश्न-ए-रेख़्ता 2017 के आयोजन के मौके पर मशहूर गज़ल गायक सुदीप बनर्जी ने आज अपनी गज़ल गायकी से लोगों में समां बाँध दिया।
उनकी गज़लें शायर मीर तकि मीर और बेगम अख्तर की ग़ज़लों में लोगों ने उनका खूब साथ दिया और उनकी ग़ज़लों में लोग झूमते रहे, समय ख़त्म हो जाने के बाद भी लोगों ने अपने फरमाईशें जारी रखी जिसके कारण उन्हें काफी देर तक गज़लें सुनानी पड़ी।
आपको बता दें की सुदीप बनर्जी एक प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक हैं। इलाहाबाद के एक अच्छे परिवार में जन्में सुदीप को बहुत ही काम उम्र से ही ग़ज़लों का शौक था। उन्होंने अपनी पढाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से की है।
सुदीप ने दो फीचर फिल्मों – लव तुम्हारा और चौसर के लिए संगीत की रचना भी की है। सुदीप बनर्जी भारत के एकलौते ग़ज़ल गायक हैं जिनकी हर साल ग़ज़लें रिलीज़ होती हैं।
जश्न-ए-रेख़्ता का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में किया गया जिसमे दुनियाभर से आए दर्शकों के अलावा दिग्गज कवियों, लेखकों और कलाकारों ने भाग लिया।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।