मुंबई : अभिनेता जैकी श्रॉफ ने वर्ष 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ की शूटिंग के दौरान सह-कलाकार अनिल कपूर को 17 बार थप्पड़ जड़े थे। एक बयान के मुताबिक, कलर्स इनफिनिटी चैनल पर ‘बीएफएफस विद वोग’ के आगामी एपिसोड में जैकी से अनिल के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा गया था।
जवाब में उन्होंने अनिल को थप्पड़ मारने वाले एक दृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा सीन से संतुष्ट थे लेकिन अनिल लगातार रीटेक कराते रहे क्योंकि वह सब कुछ एकदम सही चाहते थे।
जैकी ने कहा, “मैंने उन्हें 17 चांटे जड़े, लेकिन यह इतने जोरदार नहीं थे कि वह (अनिल) गिर जाते।”
दोनों अभिनेता ‘राम लखन’, ‘1942: अ लव स्टोरी’ और ‘कभी ना कभी’ फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।