श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर में बचाव दल ने 24 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आकर मारे गए तीन लोगों के शव गुरुवार को कुपवाड़ा जिले से बरामद किए। पुलिन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और आपदा बचाव बल ने इन शवों को बरामद किया। पीड़ितों की पहचान अल्ताफ अहमद, बशीर अहमद और गुलाम मुहम्मद के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, “80 से ज्यादा सदस्यों के बचाव दल ने कुपवाड़ा के गुचीबल बेहक में हिम अवशेष से तीनों शवों को बरामद करने में सफलता पाई।”
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया