जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर में बीते 48 घंटों से जारी गोलीबारी की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि दो भारतीय जवान और दो नागरिक घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को शुरू हुई पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने रक्षा और नागरिकों इकाइयों को निशाना बनाने के लिए 120एमएम और 82एमएम मोर्टार का इस्तेमाल किया।”
उन्होंने बताया, “पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और गोलीबारी के दौरान हमारे दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए।”
इस गोलीबारी में आधा दर्जन आवासीय ढांचा या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर पांच मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
ठाणे: महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद
नोएडा में ऑनलाइन फर्जी पेमेंट दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार