नई दिल्ली| वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा 2’ का दूसरा गाना ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’ रिलीज हो गया है।
इस गीत में वरुण धवन उर्फ राजा अपना देसी स्वैग और दमदार डांस के साथ अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसके पहले इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था। इस गाने को गुरुवार को गणेश उत्सव त्योहार के मौके पर रिलीज किया गया है।
साजिद-वाजिद द्वारा रचित ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’ को दानिश साबरी ने लिखा है और अमित मिश्रा ने आवाज दी है।
फिल्म का यह गीत वरुण धवन के टपोरी किरदार उर्फ राजा और गणपति बप्पा के बीच संबंध को दर्शाता है। यह गीत राजा का प्रारंभिक गीत है, जिसमें राजा लड़कियों द्वारा मिल रहे ध्यान से परेशान है। ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’ में राजा को लड़कियों से हो रही परेशानी से बचने के चलते वो भगवान गणेश से अनुरोध करते हुए नजर आ रहे हैं।
‘जुड़वा 2’ में वरुण धवन राजा और प्रेम के रूप में नजर आएंगे, जबकि जैकलीन फर्नाडीस और तापसी पन्नू करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका में नजर आएंगी।
यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़