नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों से तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने और उनसे आगे आकर समाधान खोजने का आग्रह किया।
मोदी ने बासवा जयंती के अवसर पर कहा, “मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों से तीन तलाक के मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देने का आग्रह करता हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं उनसे आगे आने और समाधान खोजने का आग्रह करता हूं।”
मोदी ने यह भी कहा कि वह देश में मुस्लिम बेटियों के दुखों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी सरकार इस पुराने कानून को समाप्त करेगी।”
प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल में भुवनेश्वर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान तीन तलाक के मुद्दे को उठाया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि