हैदराबाद| आम्रपाली ने शुक्रवार को यहां अपनी दुकान में ‘बाहुबली 2’ के आभूषण लांच किए। आभूषण के संग्रह में फिल्म में इस्तेमाल किए गए 1000 में से 1500 गहने गोल्ड-प्लेडेट, चांदी, कुंदन, अलग-अलग रंगों के बहुमूल्य पत्थरों के गहने, मोती इत्यादि शामिल हैं।
इस संग्रह में नथ, हार, चूड़ियां, मांगटीका, पायल, कंगन, कान के कुंडल, पैर के छल्ले, कमर के आभूषण (तगड़ी), बाजूबंद इत्यादि शामिल हैं।
ये पूरे आभूषण हाथ से तैयार किए गए हैं। इसमें एक ऐसा हार है, जिसे तगड़ी के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आम्रपाली के मालिक वाणी सुभाष ने कहा कि आभूषणों में नथ (नॉजपीन) की कीमत 600 रुपये और हार की कीमत 58,000 रुपये है।
सुभाष ने कहा, “गहने जयपुर स्थित आम्रपाली द्वारा तैयार किए गए हैं, इसकी पूरे भारत में 30 दुकानें हैं। दो वर्षो से जयपुर और हैदराबाद में आम्रपाली डिजाइन स्टूडियो में डिजाइनरों के लिए बेहतर काम किया गया है।”
अम्रपाली ज्वैलर्स के सह-संस्थापक राजेश अजमेरा के मुताबिक, “‘बाहुबली 1 : द बिगिनिंग’ के लिए कई गहने बनाने के लिए आम्रपाली ज्वैलर्स को ऐतिहासिक फिल्म के दूसरे संस्करण के लिए चुना गया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान