हैदराबाद| तेलंगाना सरकार ने रविवार को कंटेनमेंट जोनों के बाहर के इलाकों में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया। हालांकि कंटेनमेंट जोनों में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया है।
सरकार ने इस आशय का आदेश मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होने के बाद जारी किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक महेंद्र रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन पर जारी नए दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को कंटेनमेंट जोनों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में लागू करने का फैसला लिया गया।
रात का कर्फ्यू अब 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!