मुंबई। फिल्म ‘दंगल’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए आमिर खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर एक पार्टी देने जा रहे हैं। पार्टी शनिवार को होने जा रही है, जिसमें सिने जगत की नामी हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 385 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। आमिर के लिए यह दोगुना जश्न का मौका है, क्योंकि इससे पहले उनकी फिल्म ‘पीके’ ने भी 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से निर्माताओं में काफी उत्साह है। रिलीज के छठे सप्ताह भी इसकी मांग बरकरार है।
एक सूत्र ने बताया कि आमतौर पर पार्टियों से दूर रहने वाले आमिर हिंदी फिल्म उद्योग के अपने दोस्तों की मांग पर यह पार्टी करने जा रहे हैं। वह ताज लैंड्स एंड में पार्टी आयोजित करेंगे।
‘दंगल’ पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। इसमें फोगाट की कहानी को काफी असरदार तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उन्होंने अपनी पत्नी और पूरे गांव की असहमति के बावजूद अपनी बेटियों गीता और बबिता को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया।
(आईएएनएस)

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़