नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की मंगलवार को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। सिपाही वर्तमान में भारत नगर थाने में तैनात था। सिपाही की मौत से दिल्ली पुलिस महकमे में कोहराम मच गया। पता चला है कि कुछ समय पहले इस थाने की पुलिस ने कई तबलीगी भी तलाशे थे, तभी से यहां तैनात कई पुलिस वाले कोरोना संबंधी रुटीन जांच भी करा रहे थे।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को जिस सिपाही की मौत हुई, उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तभी उसकी मौत का कारण पता चल सकेगा। हालांकि इस बारे में देर रात तक जिला पुलिस और दिल्ली पुलिस प्रवक्ता की तरफ से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ