नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के टिकरी इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। इस घटना में हालांकि अब तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। आग सुबह 2.50 बजे लगी। आग बुझाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सर्विस के 30 वाहन काम वह लगाए गए हैं।
डीएफएस के मुताबिक आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। अब तक हालांकि किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। डीएफए ने कहा है कि इसका कारण शार्ट सकर्ट हो सकता है।
-आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण