न्यूयॉर्क: फोर्ब्स पत्रिका की 2017 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल होने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रही हैं।
प्रियंका इस सूची में 97वें स्थान पर हैं, सूची में इवांका ट्रंप, इंदिरा नूयी, ओपरा विन्फ्रे, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, बियोंसे नोएल्स, जे.के. रोलिंग और टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।
अभिनेत्री ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सूची की तस्वीर जारी की।
प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “इन शानदार अग्रणी लोगों के साथ शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो हर रोज हमें दिखाते हैं कि जो आपने मन में सोच रखा हैं, उसे पूरा कर सकते हैं और आप जो हैं, सच्चाई से उसके साथ खड़े होने पर कोई दिक्कत नहीं है। यहां बेहद मजबूत महिलाएं हैं, हम उन्हें जान सकते हैं, उनके साथ हो सकते हैं, उनको बढ़ावा दे सकते हैं। प्रभावशाली महिलाएं..दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाएं। फोर्ब्स।”
प्रियंका इससे पहले भी फोर्ब्स की सूची में शामिल हो चुकी हैं। टीवी शो ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने सितंबर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया था।
–आईएएनएस
और भी हैं
भूषण कुमार अखिल भारतीय पौराणिक तमाशा ‘जय हनुमान’ प्रस्तुत करेंगे – ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित
जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, प्रसून जोशी समेत २५ से अधिक दिग्गजों ने लॉन्च किया “गुनगुनालो” – भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन ऐप
राजकुमार राव-वामिका गब्बी अभिनीत ‘भूल चुक माफ़’ IMDb की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों की सूची में शीर्ष पर