न्यूयॉर्क: फोर्ब्स पत्रिका की 2017 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल होने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रही हैं।
प्रियंका इस सूची में 97वें स्थान पर हैं, सूची में इवांका ट्रंप, इंदिरा नूयी, ओपरा विन्फ्रे, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, बियोंसे नोएल्स, जे.के. रोलिंग और टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।
अभिनेत्री ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सूची की तस्वीर जारी की।
प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “इन शानदार अग्रणी लोगों के साथ शामिल होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो हर रोज हमें दिखाते हैं कि जो आपने मन में सोच रखा हैं, उसे पूरा कर सकते हैं और आप जो हैं, सच्चाई से उसके साथ खड़े होने पर कोई दिक्कत नहीं है। यहां बेहद मजबूत महिलाएं हैं, हम उन्हें जान सकते हैं, उनके साथ हो सकते हैं, उनको बढ़ावा दे सकते हैं। प्रभावशाली महिलाएं..दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाएं। फोर्ब्स।”
प्रियंका इससे पहले भी फोर्ब्स की सूची में शामिल हो चुकी हैं। टीवी शो ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने सितंबर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’