चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।
मंत्री मनसा विधानसभा से विधायक हैं।
मान ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मंत्री के खिलाफ आरोप था कि वे प्रत्येक सरकारी निविदा से एक प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे।
मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा।
–आईएएनएस
और भी हैं
जम्मू-कश्मीर : पीएम मोदी ने किया चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
दिल्ली में जारी है मौसम विभाग का अलर्ट, दो दिन और रहेगी गर्मी से राहत, फिर बढ़ेगा तापमान