चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।
मंत्री मनसा विधानसभा से विधायक हैं।
मान ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मंत्री के खिलाफ आरोप था कि वे प्रत्येक सरकारी निविदा से एक प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे।
मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट